पिथौरागढ़, अप्रैल 23 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी एक मई को न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में बहुउद्देशीय विधिक चिकित्सकीय जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि शिविर के दौरान पात्र व्यक्तियों को व्हील चियर, कानों की मशीन, आंखो के चश्मे, बीमार व्यक्तियों हेतु वाकर, बैसाखी, कम्बल, छाता, स्कूल बैग, कम्प्यूटर सहित अन्य चीजों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। बताया इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से निःशुल्क खून की जांच, उपचार व दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाएं जाएंगे। साथ ही पात्र लोगों को शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सचिव ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में आकर इसका लाभ उठाने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.