देहरादून, मार्च 10 -- बालावाला क्षेत्र में एक भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेच दिया गया। शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के कैलाश कॉलोनी निवासी विजय भूटानी और आरके पुरम निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मई 1997 को उन्होंने धर्मपुर निवासी मधुसूदन डबराल से बालावाला में 1800-1800 वर्गफीट के दो प्लॉट खरीदे थे। रजिस्ट्री के बाद वे दिल्ली लौट गए और समय-समय पर अपनी जमीन देखने आते रहे। कुछ समय पहले जब वे दाखिल-खारिज के लिए गए तो पता चला कि मधुसूदन की पत्नी विजय लक्ष्मी डबराल ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत 2012 और 2020 में यही जमीन टिहरी गढ़वाल निवासी सोहन सिंह भंडारी और सुमन लता को बेच दी है। पीड़ितों ने इसके खिलाफ सिविल कोर्ट में स्टे हासिल कर लिया। आरोप है ...