अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक भूखंड पर कब्जे के विवाद और मारपीट के मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामला एक ही भूखंड का दो लोगों को बैनामा किये जाने से जुड़ा है। कोतवाली क्षेत्र स्थित दुर्गापुरी कालोनी में एक ही आवासीय प्लाट का दो लोगों के नाम बैनामा कर दिया गया था। दोनों पक्ष इस प्लाट पर अपना हक़ जता रहे हैं। कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। एसएसपी को दी गई शिकायत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित दुर्गापुरी कालोनी निवासी संजय मौर्य पुत्र स्व.मिश्रीलाल का कहना है कि नौ मार्च 26 की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने आवासीय प्लाट पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी दीपक पाण्डेय एवं राम सरन यादव एक मोटरसाइकिल में मौके पर पहुंचे और गाली-गलौच शुरू...