एक भी बैग यूरिया नेपाल गई तो होगी कार्रवाई
सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनबरसा प्रखंड में यूरिया की संभावित तस्करी रोकने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्रखंड कृषि कार्यालय में सोनबरसा, इंदरवा एवं पिपरा परसाइन पंचायत के सभी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि नेपाल की ओर एक बैग भी यूरिया गया तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी बाल हंस ने की। बैठक में एसएसबी के अधिकारी एएन घोष और एएसआई प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए कहा कि उर्वरक की उपलब्धता केवल स्थानीय किसानों की जरूरतों के अनुसार सुनिश्चित की जाए और किसी भी परिस्थिति में खाद की तस्करी या अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.