एक भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो : शिल्पी
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया। पुरानी विधानसभा से मार्च कर नेता-कार्यकर्ता मुख्य निवार्चन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। घेराव के बाद आयोजित सभा में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे और मतदाता सूची व चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाएंगे। जनता के वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है और उसके अधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.