एक भी अस्पताल का चिकित्सकीय कचरा न छूटे
कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर में अस्पतालों के बेड की संख्या को लेकर संशय है। हर एक अस्पताल से एक-एक बेड का चिकित्सकीय कचरा नियमित उठे, इसको लेकर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने क्षेत्रीय अधिकारी कानपुर को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट कहा है कि संचालित इंसीनरेटर की क्षमता से अधिक अस्पताल हैं, तो नए इंसीनरेटर के संचालन की इजाजत दें। फिलहाल, बेडों की गिनती के लिए पांच सितंबर की समय सीमा तय कर दी है। जिले में चिकित्सकीय कचरे के निस्तारण के लिए विल वर्ल्ड और एमपीसीसी नाम से दो इंसीनरेटर संचालित हैं। विल वर्ल्ड की सूची में करीब 1650 बेड हैं जबकि, एमपीसीसी की गिनती में करीब 12,000 हैं। दोनों इंसीनरेटर के पास दर्ज बेड की संख्या जोड़ भी दें तो 13,650 बेड हैं जबकि, जिले में छोटे-बड़े अस्पतालों की संख्या 3000...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.