रांची, मार्च 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारत सरकार की पहल- एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के अंतर्गत शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोवा विश्वविद्यालय का दौरा किया। यह कार्यक्रम दोनों विश्वविद्यालयों के बीच आपसी समझ, सांस्कृतिक जुड़ाव और शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई थी, जब गोवा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल रांची आया था। उसी क्रम में यह प्रत्युत्तर यात्रा आयोजित की गई। रांची विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल में डॉ स्मृति सिंह (संयोजक, ईबीएसबी), डॉ. सुमित कुमार डे, डॉ दीपाली ए डुंगडुंग, डॉ किशोर सुरीन व विपुल नायक सहित कई शोधार्थी और छात्र-छात्राएं शामिल थे।

हिं...