एक बोतल शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 20 -- रतनी। परसबिगहा थाने की पुलिस ने जहांगीरपुर पुल के समीप एक बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला अंतर्गत टोईया गांव निवासी महादेव कुमार व हजारीबाग जिले के बरही गांव निवासी राहुल कुमार शामिल है। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गश्ती टीम इलाके में गस्त कर रही थी तभी दोनों की गतिविधि पर शक हुआ। शक के आधार पर दोनों की जांच की गई जांच में एक बोतल शराब मिली। रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.