जहानाबाद, मई 3 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाने की पुलिस ने शनिवार रात कसई फुल के समीप से 375 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नागेश कुमार चालीसा मिल्की गांव का रहने वाला बताया जाता है। थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि शनिवार देर शाम गश्ती दल की गाड़ी भ्रमण में थी तभी एक युवक पर पुलिस को कुछ शक हुआ। शक के आधार पर उसे पकड़ कर पूछताछ किया गया पूछताछ के क्रम में जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 375 एमएल अंग्रेजी शराब मिली, जो बिक्री करने के लिए लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें- 528 बोतल अंग्रेजी शराब व 480 केन बीयर जब्त, एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.