एक संवाददाता, मार्च 20 -- Bettiah News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक बाप ने जमीन के लिए अपने ही बेटों का खून बहा दिया। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा पंचायत स्थित मठिया गांव की है। शुक्रवार सुबह पिता ने पानी के विवाद में भाला मारकर एक बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि दूसरे का पेट फाड़ दिया। बाप के हमले में तीसरा बेटा भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान मठिया गांव निवासी 38 वर्षीय विजय पटेल के रूप में हुई है। बेतिया स्थित सकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। विजय के दो भाई अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका बेतिया जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। परिवार में खून-खराबे की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.