एक बिल्ली ने पूरे इलाके में करा दिया अंधेरा, ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ते ही शॉर्टसर्किट से गई बिजली
प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में अचानक से पूरे इलाके की बिजली चली गई। यह बिजली न तो विभाग की तरफ से काटी गई और न ही ट्रांसफॉर्मर में कोई खराबी आई थी। बिजली जाने की वजह यहां एक बिल्ली बन गई। बिल्ली ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गई। ट्रांसफॉर्मर पर बिल्ली के पहुंचते ही अचानक से शॉर्टसर्किट हुआ और एक साथ पूरे इलाके की बिजली गायब हो गई। पहले तो लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। घरों से निकले लोगों की नजर जब ट्रांसफॉर्मर पर पड़ी तो वहां बिल्ली का शव दिखाई दिया। करीब दो घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू करवाई जा सकी। मामला साउथ मलाका का है। शनिवार को एक बिल्ली ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गई। जिसके चलते शॉर्ट सर्किट हो गया और इलाके के कई घरों में अंधेरे छा गया। हालांकि शॉर्ट सर्किट से बिल्ली की भी मौत हो गई। ट्रांसफॉर्मर पर ही बिल्ली का शव बरामद हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.