एक बाल श्रमिक कराया गया मुक्त, संचालक पर प्राथमिकी
गोपालगंज, मई 23 -- कटेया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के जमुनहा बाजार में श्रम विभाग की टीम ने एक होटल में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। इस मामले में होटल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर गठित धावा दल ने 21 मई को जमुनहा बाजार स्थित एक होटल में निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां एक बाल श्रमिक से काम कराए जाने का मामला सामने आया। छापेमारी के दौरान मुक्त कराए गए बाल श्रमिक को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बाल कल्याण समिति गोपालगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस मामले में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पंचदेवरी विकास कुमार ने होटल संचालक सेमरिया गांव के धर्मेन्द्र गुप्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- धावा दल ने बाल श्रमिक को कराया मुक्त यह भी पढ़ें- बेगूसराय सदर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.