मऊ, मार्च 15 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने चोरी के आभूषण के साथ एक बाल अपचारी समेत चार महिला चोरों को दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आईं महिला चोर शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित देवलास मठ परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सोने के आभूषण को चोरी की थी। थाना मुहम्मदाबाद गोहना के उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ पाण्डेय ने बताया कि चोरी की घटना में संलिप्त महिलाओं के पास से सात सोने का लॉकेट बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला चोरों की शिनाख्त लक्ष्मी निवासिनी पाउस थाना दोहरीघाट, गुड्डी निवासिनी महुली सलामतपुर थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर, खुशबू निवासिनी संसारपार थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर के रूप में किया गया। वहीं एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ धारा 303 (2),...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.