संवाददाता, फरवरी 13 -- यूपी के महोबा के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए दिए जाने वाले दूध की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक प्राथमिक विद्यालय में एक बाल्टी पानी में केवल दो पैकेट दूध मिलाकर बच्चों में बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि लाइव हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में महिला रसोइया बाल्टी भर पानी में आधा-आधा लीटर के दो पैकेट दूध मिलाकर बच्चों को परोसती नजर आ रही है। चिंताजनक पहलू यह है कि इस दौरान प्रधानाध्यापिका भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह बच्चों से यह कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं कि चलो बच्चों दूध पी लो। वीडियो श्रीनगर क्षेत्र के ढिकवाहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मिड डे मील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.