गोंडा, मई 30 -- मनकापुर (गोंडा),संवाददाता। गोंडा के मनकापुर क्षेत्र के आश्रम पद्धति स्कूल सिसवा में चल रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन गोरखपुर ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने कैंप का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट सुनील कपूर एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट गौरव तिवारी ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया। निरीक्षण के बाद ग्रुप कमांडर ने समस्त कैडेटों को संबोधित किया उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में अव्वल दर्जे के सिखलाई प्रदान की जा रही है। सेना के जवान एवं कैंप कमांडेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है, सभी कैडेट अनुशासित रहते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं, जिसने एक बार यूनिफॉर्म पहन लिया उसकी एक पहचान जाती है।इससे यह भी पढ़ें- एनसीसी प्रशिक्षण शिवि...