नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- मोबाइल रिचार्ज डेट याद रखने और हर महीने या कुछ महीनों में नया प्लान लेने की झंझट से छुटकारा मिल सकता है। रिलायंस जियो ने ऐसे ग्राहकों के लिए 3 साल की वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें सिर्फ एक बार पैसे खर्च करने होंगे और अगले 36 महीने तक यानी पूरे 3 साल तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने इस प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा जैसे फायदे मिलेंगे। जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट नहीं चाहते और लंबे समय के लिए अपना मोबाइल कनेक्शन एक्टिव रखना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह प्लान 7 नवंबर, 2026 से MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें...