जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। दो दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण तापमान का पारा एक बार फिर से 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों तक कोल्हान क्षेत्र में बारिश होने की उम्मीद कम है। दिन में तेज धूप होगी और उमस बढ़ सकती है। अगले दो दिनों के बाद से फिर हल्की बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...