एक बार फिर से धधकने लगे बागेश्वर के जंलग
बागेश्वर, जून 6 -- देंवेंद्र पांडे, बागेश्वर। गर्मी बढ़ते ही जिले के जंगल एक बार फिर धधकने लगे हैं। गुरुवार की रातभर गढ़सेर रेंज के जंगल जलते रहे। इसके अलावा धरमघर रेंज के जंगल भी सुलग रहे हैं। रवाईखाल के पास लगी आग सड़क तक पहुंच गई। इस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रिहायशी इलाकों की तरफ आग बढ़ते ही लोगों की चिंता भी बढ़ गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद विभाग अलर्ट मोड में आया। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय से गरुड़ की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- एक बार फिर से धधकने लगे बागेश्वर के जंलग उन्होंने बताया कि गागरीगोल के पास का जंगल जल रहा था। जंगल की आग सड़क तक पहुंच गई। इससे चालकों को परेशानी होने लगी। इसके अलावा आग रिहायाशी इलाके तक पहुंच गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.