बागपत, जून 2 -- बागपत। जिले में एक बार फिर से पोलियो अभियान शुरू होने जा रहा है। जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। पूर्व की तरह रविवार के दिन पोलियो बूथ लगाया जाएगा, उसके बाद घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसका माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। 28 जून को पल्स पोलियो एनआईडी अभियान शुरू होगा। इससे पहले जनपद स्तरीय कार्यशाला और जनपदीय टास्क फोर्स बैठक जून के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में होगी। ब्लॉक और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स बैठक, वैक्सीनेटर, सुपरवाइजर प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता गतिविधियां द्वितीय और और तृतीय सप्ताह में होगी। 28 जून को बूथ दिवस मनाया जाएग। 29 जून को घर-घर जाकर बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। छह जुलाई को बी टीम एक्टिविटी आयोजित होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो ...