नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर रेंज में पल्सर 180 को एक बार फिर जोड़ा है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपए तय की है। पल्सर 180 को मूल रूप से 2001 में पल्सर 150 के साथ लॉन्च किया गया था। इन दोनों बाइकों को भारत में परफॉर्मेंस-कम्यूटर सेगमेंट को लोकप्रिय बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। अब ग्राहकों के पास क्लासिक रेंज में पल्सर 150 से अपग्रेड करने का ऑप्शन मौजूद है। पल्सर 150 की शुरुआती कीमत 1.13 लाख रुपए है। इसका मतलब है कि अपग्रेड करने पर लगभग 9,000 रुपए का अतिरिक्त खर्च करना होगा। बजाज पल्सर 180 में 178.61 cc का सिंगल-सिलेंडर DTSi, एयर-कूल्ड इंजन लगा है। यह 17 PS की पावर और 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ये आंकड़े काफी हद तक 2022 मॉडल जैसे ही हैं। बजाज पल्सर ...