कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ। जीटी रोड हाईवे स्थित पूर्वी बाईपास पर नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा नाला निर्माण कार्य एक बार फिर रोक दिया गया। शुक्रवार को जैसे ही पालिका ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया, एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में कार्य रुकवा दिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) से फोन पर वार्ता की। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि एनएचएआई के पीडी ने आश्वासन दिया है कि आगामी दो से तीन दिनों के भीतर प्रस्तावित मेजर जंक्शन की भूमि की पैमाइश पूरी करा दी जाएगी। इसके बाद नाला निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के आश्वासन पर फिलहाल निर्माण कार्य दो-तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि नगर पालिका तालग्राम रोड से जीटी र...