रुडकी, मार्च 22 -- भारतीय ब्राह्मण सभा की ओर से नगर निगम के बैठक कक्ष में रविवार को एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती के लिए नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नई कार्यकारिणी में राजेश कपिल को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान और विप्र बंधुओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी। अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विस्तार का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड और मोहल्ले तक सभा की पहुंच बनाना है ताकि हम और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। नगर अध्यक्ष राजेश कपिल ने संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बताया कि नई कार्यकारिणी में राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.