एक बार फिर प्राचीन शिव मंदिर से घंटे चोरी, मूर्तियों को किया खंडित
आगरा, मई 13 -- एक बार फिर प्राचीन शिव मंदिर से घंटा चोरी हो गए। घंटा चोरी करने के साथ ही चोरों ने मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। मामले में चोरों के विरूद्ध तहरीर दी गई है। थाना जसरथपुर के गांव दहेलिया पूठ निवासी कैलाश पांडेय ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव में प्राचीन शिव मंदिर है। 12 मई की रात को चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला काटा। ताला काटने के बाद अंदर घुस गए। सीढ़ियो का इस्तेमाल करते हुए भारी घंटे चोरी कर लिए। इतना ही नहीं मंदिर में लगी मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। बुधवार सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला और मूर्ति भी खंडित पड़ी मिली थी। मंदिर में हुई घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.