नई दिल्ली, मई 16 -- भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) का एक अलग ही जलवा है। अपनी मजबूत पकड़ और बेहतरीन सेल्स के दम पर यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक बनी हुई है। अब खबर आ रही है कि मारुति अपनी इस भरोसेमंद सब-4 मीटर एसयूवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में दिल्ली के पास वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर इसके एक टेस्ट मॉडल को एमिशन टेस्टिंग किट के साथ स्पॉट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस बार ब्रेजा में बड़ा इंजन अपडेट दे सकती है।मिल सकता है नया पावरट्रेन यह पूरी जानकारी ऑटोमोटिव एक्सपर्ट हार्दिक एन. द्वारा शेयर की गई तस्वीरों से सामने आई है। आमतौर पर हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलावों के लिए गाड़ी की एमिशन टेस्टिंग नहीं की जाती है। लेकिन ब्रेजा के पीछे टेस्टिंग ...