नई दिल्ली, जून 2 -- हुंडई i20 एक बार फिर अपने नए अवतार में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार भारत ही नहीं, दुनिया भर के बाजारों में खूब पसंद किया जाता है। हुंडई इस समय नेक्स्ट-जनरेशन i20 पर तेजी से काम कर रही है। इसकी कुछ लीक तस्वीरें पिछले महीने भी सामने आई थीं। हालांकि, अब इस कार की कुछ बेहद साफ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इसे देखकर इसके लुक और डिजाइन का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। इन तस्वीरों में कार विदेशों की सड़कों पर 'ब्रेक टेस्ट' करती हुई नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि हुंडई इस नई जनरेशन i20 को इस साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है।कुछ ऐसी दिखेगी नई वेन्यू लीक हुई तस्वीरों पर नजर डालें तो नई हुंडई i20 का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग और काफी हद तक बॉक्सी नजर आ रहा है। यह कार साइज में भी पहले ...