एटा, मई 5 -- एक बार फिर से जिले में कार-बार अभियान चलाया गया। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सबसे अधिक कार्रवाई थाना रिजोर पुलिस ने की। एएसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी डा. इलामारन जि के निर्देशन, एएसपी श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए गए ऑपरेशन कार-बार के तहत जनपदीय पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 60 लोगों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। थाना रिजोर ने सबसे बड़ी कार्रवाई की। थाना रिजोर ने पुलिस ने 23, थाना बागवाला ने 12, थाना जैथरा ने आठ, अलीगंज पुलिस ने सात, पिलुआ पुलिस ने छह लोगों पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही थाना अवागढ़ पुलिस ने चार लोगों पर कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...