सीवान, फरवरी 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खैरवां शिव मंदिर परिसर में रविवार को जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी के भगवानपुर हाट प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। इसमें एक बार फिर लछनदेव पटेल जदयू का भगवानपुर हाट का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्यामकिशोर प्रसाद की देखरेख में चुनाव कराया गया। इस अवसर पर प्रेक्षक अमरेन्द्र पटेल भी उपस्थित थे। बैठक में अवधेश पटेल, दरवेश आलम, विजय शंकर पटेल व अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.