नई दिल्ली, मार्च 24 -- OnePlus Nord 6 Launch Date: वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा और खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं। यह एक ऐसा फोन होगा जो गेमिंग, बैटरी और परफॉर्मेंस में दमदार है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 165FPS तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट करेगा, जो इस प्राइस रेंज में पहली बार देखने को मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यानी बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म हो जाएगा। OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट, टाइम, कलर वैरिएंट और उपलब्धता OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही...