एक बाबू जिम्मे तीन ब्लाकों का काम
बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी। तीन ब्लाक सिद्धौर, बंकी व हैदरगढ़ के मनरेगा काम देखने वाले जिम्मेदारी बाबू रवींद्र वर्मा की है। वह घर पर आराम फरमाते हुए जरूरत पर ब्लॉक में दिखाई पड़ते हैं। इसकी शिकायत व संपर्क साधने पर तीनों ब्लाकों में से किसी एक ब्लॉक में मौजूदगी या फिर फील्ड में होने की बात करके इतिश्री कर लिया जाता है। इसका खामियाजा जरूरमंद प्रधान प्रशासक, सचिव व अन्य पीड़ितों को भुगतना पड़ रहा है। जबकि बाबू ने बताया कि हफ्ते में सोमवार व मंगलवार बंकी, बुधवार व गुरुवार सिद्धौर, शुक्रवार व शनिवार को हैदरगढ़ में मौजूदगी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.