इटावा औरैया, अगस्त 30 -- इकदिल। रक्षाबंधन पर मायके से जा रही बड़ी बहन और जीजा को छोड़ने जाते समय बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक पर एक दो नहीं पूरे पांच लोग सवार थे। बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी और सभी बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसमें दो बहनों की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक में ही फंस गई और 500 मीटर तक बाइक घिसटती चली गई। बाद में बाइक सड़क पर गिरी और ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। भिंड के मौह के रहने वाले नीरज गोयल अपनी पत्नी निशा को लेकर अपनी ससुराल इकदिल में रक्षाबंधन के त्योहार पर आए थे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बेकाबू ट्रक ने दो सगी बहनों को रौंदा, मासूम समेत तीन घायल रविवार की सुबह अपने घर वापस जाने के लिए निशा का भाई आयुष उनको छोड़ने बाइक से जा रहा था। तभी छोटी बहन आशषी भी बहन के घर जाने की जिद करने लगी। इ...