इटावा औरैया, मई 30 -- भरथना। कन्नौज हाईवे पर जवाहर रोड के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक पर चार युवक सवार नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि बाइक की सीट छोटी पड़ने पर एक युवक दूसरे युवक के कंधों पर बैठा दिखाई दिया। पूरी घटना सड़क पर गुजर रहे लोगों के कैमरे में कैद हो गई। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल फोटो की पुष्टि नहीं कर रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार बाइक पर इस तरह स्टंटबाजी न केवल युवकों की जान के लिए खतरा बनी रही, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लगी रही। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। यह भी पढ़ें- यातायात के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चलाया अभियान स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आए दिन यातायात नियमों का उल्लंघन होता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। यह...