प्रयागराज, मई 20 -- बस चालक यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर यात्रियों को बैठा रहे हैं। पीटीओ केकी मिश्रा ने बुधवार को ओवरलोड भारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दो वाहन सीज किए गए, जबकि दो का चालान किया गया। बसों की जांच में एक बस सीज की गई और दो बसों का चालान किया गया। जांच के दौरान एक बस में 15 अतिरिक्त यात्री, अतिरिक्त सीटें और प्रेशर हॉर्न पाए गए। इसके अलावा टैक्स और फिटनेस संबंधी अनियमितता मिलने पर एक टैक्सी भी सीज की गई। इसके अलावा तेज रफ्तार में 20 चालान किए गए। वहीं हेलमेट न लगाने पर 32 और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने पर नौ लोगों के चालान काटे गए। यह भी पढ़ें- विशेष अभियान में 270 वाहनों का चालान, आठ सीज यह भी पढ़ें- विशेष अभियान में बिना हेलमेट पहने और रॉन्ग साइड चल रहे 183 वाहनों का चालान, आठ सीज भी किए गए

हिंदी हिन्दुस्तान की...