नई दिल्ली, मार्च 31 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'पिंक कार्ड' को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पिंक कार्ड एक बस में टैप करने के बाद दूसरी बस में काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि इस तरह की अफवाह महिलाओं को गुमराह करने के लिए लिए फैलाई जा रही है। मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने खुद वीडियो शेयर कर इस बात का खंडन किया है। उन्होंने साफ किया कि पिंक पूरी तरफ सुरक्षित है और काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग अपने निहित स्वार्थों के चलते दिल्ली की महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह दावा पूरी तरह झूठ है कि बस में एक बार कार्ड टैप करने के बाद दोबारा यात्रा के लिए वह काम नहीं करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पिंक कार्ड पूरी तरह से ठीक काम कर रहे हैं और महिल...