गोरखपुर, जून 7 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र में जैतपुर बाजार के पास स्थित एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय अनुसूचित वर्ग युवती के साथ उसके पड़ोसी युवक ने मांग में सिंदूर लगाकर शारीरिक संबंध बनाए। खजनी थाने में शिकायत लेकर पहुंची युवती ने पुलिस को दी गई नामजद तहरीर में बताया कि पड़ोसी युवक 6 महीने से उसके पीछे पड़ा है, जबकि उसकी शादी हो चुकी है और वह एक वर्ष के बच्चे का पिता भी है।

युवती की शिकायत पीड़िता ने बताया कि युवक रास्ते में आते-जाते हुए हमेशा उसे रोक कर छेड़छाड़ करते हुए संबंध बनाने और अपने साथ शादी कर घर से भाग जाने के लिए दबाव बनाता रहता है। ऐसा न करने पर युवती के भाई और युवती की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की धमकी देता है। युवक के एक तरफा प्यार और उसकी हवस का शिकार बन चुकी पीड़िता ने बताया कि वह पहले से शादीशुद...