एक बकायेदार को गिरफ्तार किया, दूसरे के ट्रैक्टर कुर्क
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- गदरपुर, संवाददाता। डीएम ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर तहसील गदरपुर में बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बकायेदार को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे के ट्रैक्टर कुर्क किए गए। तहसील प्रशासन ने 85 लाख और 40 लाख रुपये के दो बड़े बकायेदारों की वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) चिह्नित कर सुबह सात बजे से कार्रवाई शुरू की। राजस्व टीम ग्राम लखनौ निवासी 40 लाख रुपये के बकायेदार हरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की। वहीं, ग्राम गिरधरनगर निवासी 85 लाख रुपये के बकायेदार रविंद्र सिंह अपने आवास पर नहीं मिले। इस पर राजस्व टीम ने उनके ट्रैक्टरों को कुर्क कर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि बकाया राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.