एक बंडल बीड़ी और 150 रुपये के लिए दोस्त बना कातिल, पत्थर मारकर मजदूर की हत्या
कानपुर, जून 6 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महज एक बीड़ी और सौ-डेढ़ सौ रुपये के विवाद में दोस्त ने ही सिर पर पत्थर मारकर साथी मजदूर की हत्या कर दी। मजदूर का रक्तरंजित शव बुधवार रात को मेस्टन रोड पर पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ तो उसने वारदात कबूल कर ली। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मेस्टन रोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति के पास 35 वर्षीय मजदूर का रक्तरंजित शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मूलगंज पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक का नाम विशाल उर्फ रवि था। हालांकि वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। यह जरूर पता चला था कि मजदूरी करता था। पुलिस ने दुकानदार जिलानी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.