पटना, मार्च 6 -- Nitish Kumar Property: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास केवल 1.66 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। वर्ष 2024-25 में उनकी आय महज 7.87 लाख रुपये रही। राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद उन्होंने अपनी संपत्ति के संदर्भ में जो जानकारी दी है, उसके अनुसार उनके पास आभूषण के रूप में 20 ग्राम की एक सोने की अंगूठी, जबकि एक मोती लगी चांदी की अंगूठी। इसकी कीमत 2.37 लाख रुपये है। उनके पास इकोस्पोर्ट्स गाड़ी है, जिसे उन्होंने 2015 में 11.32 लाख में खरीदी थी। इस समय उनके पास नगद राशि के रूप में सिर्फ 20552 रुपये हैं। इस प्रकार उनके पास चल संपत्ति के रूप में महज 17.91 लाख रुपये हैं। इसके अलावा उनके पास दिल्ली के द्वारिका में संसद कोऑपरेटिव का एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने वर्ष 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था। एक हजार वर्ग फीट के इस फ्लैट की ...