नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP News: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने सोमवार को शक्ति भवन में जानकारी दी कि एक फोन नंबर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अधिकतम तीन ही खाते जुड़ सकते हैं। उन्होंने एमडी पंकज कुमार के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने स्मार्ट मीटर खाते का बैलेंस शून्य से ज्यादा रखें ताकि उनके घर की बत्ती न कटे। नेगेटिव बैलेंस होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटने की प्रक्रिया के बीच सोमवार को डॉ. गोयल ने कहा कि नेगेटिव बैलेंस पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट रहे हैं। रीचार्ज करने के बाद 95 फीसदी से ज्यादा मामलों में वे स्वत: तय समय सीमा में जुड़ जा रहे हैं। कुछ एक मामलों में कम्युनिकेशन गलतियां होने पर इनमें समय लग रहा है। एमडी पंकज कुमार ने बताया कि हर चरण में उपभोक्ताओं को संदेश भेजा जाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.