बिजनौर, अगस्त 19 -- एक व्यक्ति के मोबाइल पर अनजान नंबर से आई एक फोन कॉल के बाद उसके बैंक खाते से 70000 रूपये कट गए।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगीना थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मोहल्ला सराय मीर निवासी मौहम्मद शाकिर पुत्र अब्दुल रशीद ने कहा है कि उसके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी जिसके बाद उसके एक्सिस बैंक एकाउंट से 70 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने 14 अगस्त को टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...