नई दिल्ली, अगस्त 25 -- भारत में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर पोषण संबंधी चेतावनी को लेकर बहस तेज है। एक ही ब्रांड के फेंटा में भारत और ब्रिटेन में बिकने के दौरान बड़ा अंतर सामने आया है। लंदन में बिकने वाले फेंटा के एक कैन में 63 कैलोरी होती हैं। वहीं भारत में इसी ब्रांड की फैंटा खरीदने पर उसमें तीन गुना ज्यादा चीनी होती है। इसमें एक कृत्रिम रंग भी होता है, जिसकी मौजूदगी यूरोप में खाद्य उत्पादों पर स्पष्ट स्वास्थ्य चेतावनी लगाने की वजह बनती है। वहीं, भारत में खाद्य पैकेटों के सामने रंगीन चेतावनी लेबल लगाने की योजना से खाद्य नियामक एफएसएसएआई पीछे हट गया। बड़ी कंपनियां लंबे समय से ऐसे लेबल का विरोध रही हैं। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक वही, फिर नियम क्यों अलग? भारत में कैसे खेल कर रहे मशहूर ब्रांडदो देशों में एक ही उत्पाद की अलग रेसिपी बहुराष्ट्र...