उन्नाव, मार्च 23 -- उन्नाव। एक ही फर्म से सामग्री आपूर्ति के मामले की कलई जल्द खुलकर सामने आएगी। एक ही फर्म पर इतने बड़े पैमाने पर आखिरी ग्राम पंचायतों की मेहरबानी क्यों बनी रही इसकी सच्चाई खंगालने के लिए डीपीआरओ ने सचिवों को संबधित दस्तावेजों के साथ बुलाया है। असोहा की ग्राम पंचायत सहरांवा से संबंधित फर्म जय बुढ़वा बाबा इंटरप्राइजेज हार्डवेयर एंड मशीनरी जनपद के सात ब्लाक की एम सैकड़ा से अधिक ग्राम पंचायतों में साम्रगी की आपूर्ति करने में शामिल पाई गई। इन ब्लाकों में ब्लाक नवाबगंज, बिछिया, पुरवा, सुमेरपुर, हसनगंज और सिकंदरपुर करन का नाम शुमार है। जो अब डीपीआरओ की जांच के दायरे में आ गई है। फर्म में 1,89,64,268 रुपए का भुगतान किया गया है। जबकि दूसरी फर्मों में यह आकड़ा काफी कम रहा। जिसे संदिग्ध मानते हुए शासन ने जांच के निर्देश दिए है। नवाबगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.