एक फर्म का लाइसेंस निलंबित, दो में बिक्री पर लगाई रोक
अल्मोड़ा, मई 14 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। खाद्य और औषधि प्रशासन ने गुरुवार को औषधि प्रतिष्ठानों और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर एक फर्म के औषधि लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई। वहीं दो में खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी गई। स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर ताकुला, बसौली समेत अन्य क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्मों के अभिलेखों, औषधियों के भंडारण, क्रय-विक्रय विवरण, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों व औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठानों में औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि एक फर्म के औषधि लाइसेंस को निलंबित किए जाने की संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.