कटिहार, जनवरी 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी गोविंद यादव समेली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार गोविंद यादव लंबे समय से न्यायालय के आदेश के बावजूद फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.