चंदौली, जनवरी 27 -- चंदौली, संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एक फरवरी रविवार को संत रविदास जयंती होने के कारण विशेष अभियान दिवस आयोजित नहीं किया जाएगा। वहीं 31 जनवरी शनिवार को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान तिथि यथावत बनी रहेगी। इसमें प्रत्येक मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह साढ़े 10 से सायं साढ़े 4 बजे तक उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्ति प्राप्त करेंगे। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए निर्धारित अभियान तिथि में फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ भरकर एवं निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने, मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रति स्थापन एवं दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने, निवास परिवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.