वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में कला संकाय स्थित तेलुगु विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चल्ला श्रीरामचंद्र मूर्ति 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कुलपति ने विभाग का प्रभार अगले आदेश तक संकाय प्रमुख को दे दिया है। विभाग के भविष्य को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है। विभाग में दो ही शिक्षक थे, जिनमें एक रिटायर हो रहे हैं तो दूसरा उनपर जानलेवा हमले के आरोप में फरार है। मौजूदा विभागाध्यक्ष प्रो. मूर्ति ही विभाग के प्रभारी के साथ ही इकलौते शिक्षक भी थे। 28 जुलाई-2025 को उनपर परिसर में ही जानलेवा हमला हुआ था। हमलावरों ने उनके दोनों हाथ तोड़ दिए थे। इस मामले में छानबीन में पता चला कि हमले का षड्यंत्रकर्ता कोई और नहीं, विभाग के ही प्रो. वेंकटेश्वर लू थे। घटना के बाद से प्रो. लू फरार हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.