अलीगढ़, मार्च 27 -- टप्पल में उचित मुआवजे को लेकर 388वें दिन भी किसानों का धरना जारी जट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गांव उसरह-रसूलपुर में 388वें दिन भी जारी रहा।गुरुवार को किसानो के एक प्रतिनिधिमंडल ने खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर के साथ अलीगढ़ डीएम आवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में किसानों ने 'एक प्रोजेक्ट-एक रेट' पर जोर दिया, यानी पूरे प्रोजेक्ट के लिए मुआवजे की दर समान हो। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी न हो, आंदोलन समाप्त नहीं होगा। डीएम संजीव रंजन ने करीब एक घंटे तक उनकी बात सुनी और आश्वासन दिया कि यह उनका अधिकार क्षेत्र न होने पर भी अगले सप्ताह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बीच का रास्ता निकालने का अनुरोध करेंगे। इसके अलावा,...