भागलपुर, मार्च 28 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत ने प्राथमिकी अभियुक्त विजय कुमार को रामनगर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उसपर एक महिला से मारपीट का आरोप था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...