देहरादून, अप्रैल 7 -- रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि हरिद्वार क्षेत्र के लोगों के साथ पहाड़ और प्लेन के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने एक प्रदेश एक कानून लागू करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने और बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे कथित शोषण को बंद करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.