मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जनगणना को लेकर एक प्रगणक को तीन दिन में 150 मकान का नजरी नक्शा बनाना है। पहले दिन क्षेत्र में निकले प्रगणकों में कईयों को 150 की बजाय 200 तो किसी को 120 ही घर मिला। जनगणना को लेकर मकानों के सूचीकरण और नक्शा बनाने का शनिवार से काम शुरू हुआ। निर्देश है कि नियुक्ति पत्र में मिले एरिया और एप पर एरिया समान होना चाहिए, मगर पहले दिन नजरी नक्शा बनाने निकले प्रगणक घरों को ढूंढने में ही हलकान रहे। प्रगणकों को संबंधित क्षेत्र के बारे में मैसेज दिया गया है और उसका मैप भी दिया गया है। यह भी पढ़ें- नजरी नक्शा में भवन और मकान संख्या को कर रहे अंकित इस मैसेज के अनुसार प्रगणकों को कई जगहों पर इलाका नहीं मिल रहा था। प्रगणकों ने कहा कि हमें जो मैसेज और मैप मिला है, वह कई का अलग-अलग है।एक मोहल्ले में तीन-चार ...