प्रयागराज, जून 28 -- अखिल भारतीय मानव सेवा आश्रम प्रयागराज की ओर से रविवार को जगत तारण गोल्डन जुबिली के रवींद्रालय सभागार में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। पद्मश्री से सम्मानित गीतकार संतोष आनंद के गीतों पर केंद्रित एक शाम संतोष आनंद जी के नाम से आयोजित कार्यक्रम में गायक आशुतोष श्रीवास्तव व मल्लिका चटर्जी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति की। कलाकारों ने 'एक प्यार का नगमा है', 'जिंदगी की न टूटे लड़ी' व 'तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है' जैसे गीतों की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई। श्रोताओं की मांग पर कलाकारों ने 'मेघा रे मेघा रे मत जा तू परेदस', 'मोहब्बत है क्या चीज', 'मैं हूं प्रेमरोगी मेरी दवा तो कराओ' व 'ये गलियां ये चौबारा' गीतों की प्रस्तुति की, जिस पर हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। प्रस्तुतियों के दौरान पैड व ढोलक पर अभ...